अक्षय, अनुपम खेर और शहनाज गिल समेत इन स्टार्स ने दी हीराबा को श्रद्धांजलि, लिखा- इससे बड़ा दुख…
नई दिल्ली। आज सुबह तड़के ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 100 साल की उम्र में उन्होंने अहमदाबाद के अस्पताल में आखिरी सांस ली। खबर सामने आने के बाद से ही शोक की लहर दौड़ पड़ी है और सभी लोग अपने-अपने तरीके से हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी निधन पर दुख जाहिर किया है। कश्मीर फाइल्स के निर्माता विवेक अग्निहोत्री,शहनाज गिल समेत कई स्टार्स ने सोशल मीडिया के जरिए दुख जाहिर किया।
सिलेब्स ने जताया दुख
हीराबा को श्रद्धांजलि देते हुए एक्टर अनुपम खेर ने लिखा- “आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi जी! आपकी माताश्री #हीराबा जी के निधन का सुनकर मन दुखी भी हुआ और व्याकुल भी।आपका उनके प्रति प्यार और आदर जग ज़ाहिर है।उनका स्थान आपके जीवन में कोई नहीं भर पाएगा! पर आप भारत माँ के सपूत हो! देश की हर माँ का आशीर्वाद आपके ऊपर है।मेरी माँ का भी!” वहीं विवेक ने हीराबा को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- “इस दुख के समय में मेरी संवेदना पीएम मोदी जी के साथ हैं। भारत माँ के सपूत की माँ का कर्मयोगी जीवन हम सबको प्रेरणा देता रहेगा। शतक शतक नमन। ओम् शांति।”
