पहले ही दिन अनुराग की फिल्म Dobaaraa हुई फ्लॉप, बॉयकॉट के चलते दर्शक नहीं गए सिनेमाघर
नई दिल्ली। अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। यह फिल्म स्पैनिश फिल्म मिराज (Mirage) का रीमेक है। इस फिल्म को लेकर अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू तो काफी उत्साहित नज़र आये लेकिन शायद जनता के बीच, इनकी फिल्मों को लेकर कोई उत्साह नहीं है। बीते दिनों अनुराग कश्यप ने फिल्म प्रमोशन के दौरान दिए गए इंटरव्यू में कई ऐसी बातें कहीं हैं जिनसे लोग काफी नाराज़ हैं. वहीं तापसी की पिछली फिल्म शाबाश मिठू के बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन के बावजूद, उनके बोल भी बिगड़े ही नज़र आये। अनुराग और तापसी दोनों ने मिलकर एक सुर में फिल्म को बॉयकॉट करने का दर्शकों से आग्रह किया। जिस व्यंग्य में वो दर्शकों से फिल्म बॉयकॉट करने की मांग कर रहे थे| दर्शकों ने भी उसी शिद्द्त से फिल्म को बॉयकॉट कर भी दिया। यहां हम आपको बताएंगे आखिर अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा का पहले दिन का कलेक्शन क्या हुआ ?
जनता का मजाक उड़ाना पड़ा भारी
बीते शुक्रवार को अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा रिलीज़ हुई। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी की शायद यह फिल्म दर्शकों को अपनी और खींचने में कारगर साबित होगी। लेकिन एक बार फिर उन सभी उम्मीदों पर पानी फ़ैल गया। एक और बॉलीवुड फिल्म दर्शकों को सिनेमाघर तक खींचने में नाकाम रही। आ[को बतादें रिलीज़ के पहले दिन ही फिल्म 1 करोड़ का भी कारोबार नहीं कर पायी है। ऐसा लग रहा है अनुराग कश्यप और तापसी की बातों को लोगों ने सीरियस ले लिया और उनकी फिल्म को बॉयकॉट कर दिया।
आगे क्या होगा फिल्म का
सुमित कड़ेल जो एक ट्रेड अनालिस्ट हैं उन्हें दोबारा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर डिसास्टर्स बताया है। उन्होंने बताया है की इस फिल्म को देखने के लिए बहुत कम अनुपात में जनता थिएटर में गयी है जिसके कारण इस फिल्म के शो को भी रद्द करना पड़ा है। शायद अनुराग कश्यप को जनता के साथ किया गया मजाक अब भारी पड़ने वाला है। “कुछ दिन पहले उन्होंने कह दिया था की उनकी फिल्म बॉयकॉट करो। उनकी फिल्म वैसे भी कुल 32 करोड़ के आसपास का ही कारोबार कर पाती हैं। इसलिए बॉयकॉट करो उन्हें कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता।” अब जनता ने उस बात को गंभीरता से लिया और बहुत कम लोग ही फिल्म को देखने के लिए गए और ऐसा ही चला तो आने वाले समय में, यह फिल्म सुपर फ्लॉप साबित हो सकती है।
