February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

20 वर्षीय फुटबॉलर मनीषा कल्याण ने रचा इतिहास, यूएफा महिला चैंपियंस लीग में खेलने वालीं देश की पहली महिला खिलाड़ी बनी

नई दिल्ली। भारत की 20 वर्षीय महिला फुटबॉल खिलाड़ी मनीषा कल्याण ने इतिहास रच दिया है। मनीषा यूएफा महिला चैंपियंस लीग में खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी बनी। युवा स्ट्राइकर ने अपोलो लेडीज एफसी के लिए डेब्‍यू किया। मनीषा ने साइप्रस में यूरोपीय क्लब टूर्नामेंट में अपोलो लेडीज एफसी के लिये डेब्यू किया। युवा स्ट्राइकर मनीषा कल्याण यूएफा महिला चैम्पियंस लीग खेलने वाली पहली भारतीय फुटबॉलर बन गई, जिन्होंने साइप्रस में यूरोपीय क्लब टूर्नामेंट में अपोलो लेडीज एफसी के लिये पदार्पण किया। खिलाड़ी मनीषा भारत की स्टार फुटबॉलर्स में से एक हैं। पिछले 1 साल में उन्होंने कई शानदार प्रर्दशन किए हैं।

एसएफके रीगा से हुआ मुकाबला

महिला चैंपियंस लीग में दिन गुरुवार को अपोलन का मुकाबला लातवियन क्लब रिगास एफसी से हुआ। कल्याण साइप्रस की मेरिलेना जार्जियू की जगह 60वें मिनट में मैदान में आई। अपोलो लेडीज एफसी ने लाटविया के शीर्ष क्लब एसएफके रीगा को 3-0 से परास्त किया। हालांकि, मनीषा एक भी गोल नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने इस यूरोपिय लीग में मैदान पर उतरकर ही इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही मनीषा किसी विदेशी लीग में खेलने वाली भारत की चौथी खिलाड़ी बनीं।

मनीषा ‘प्लेयर ऑफ द सीजन’ भी रही

मनीषा ने भारतीय महिला लीग में गोकुलम केरल के लिए शानदार प्रदर्शन किया।  उन्हें साल 2021-22 में एआईएफएफ मे सबसे अच्छी महिला फुटबॉलर भी चुनी गई। कल्याण ने ब्राजील के खिलाफ ब्राजील में ही एक अंतरराष्ट्रीय दोस्ताना मैच में गोल करके काफी चर्चा में बनी थी। अब अपोलो टीम का सामना 21 अगस्त को एफसी ज्यूरिख फ्राएन से होगा। इसके अलावा मनीषा को इस साल एआईएफएफ महिला ‘फुटबॉलर ऑफ द इयर’ के खिताब से भी नवाजा गया था। साल 2021 में मनीषा ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर’ भी रह चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *