April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मशहूर पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान हुए गिरफ्तार? सिंगर ने वीडियो जारी कर बताई सच्चाई

नई दिल्ली। पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी ने मशहूर गायक राहत फतेह अली खान के दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार होने का दावा किया। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक राहत के खिलाफ उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद ने मानहानि का केस दर्ज कराया था इसी मामले में आज दुबई पहुंचते ही उनको पुलिस ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन ले गई। राहत अपने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के चलते दुबई गए थे। उधर, राहत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अपनी गिरफ्तारी की खबर का खंडन किया है। राहत ने अपने फैंस से कहा कि मैं दुबई में हूं और सब ठीक है। मैं आप सबसे गुजारिश करता हूं कि ऐसी घटिया अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं।

राहत फतेह अली खान ने बालीवुड फिल्मों में भी एक से एक बेहतरीन गाए गाए हैं। भारत समेत दुनियाभर में राहत की एक बहुत बड़ी संख्या में फैन फॉलोईंग है। इससे पहले भी राहत कई बार विवादों में घिर चुके हैं। कुछ समय पहले राहत फतेह अली खान का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपने एक टीम मैंबर की पिटाई करते हुए दिख रहे थे। इस वीडियो के जारी होने के बाद राहत बहुत लोगों के निशाने पर आ गए थे। हालांकि बाद में राहत ने अपने उसी स्टाफ मेंबर को लेकर एक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा अपना बचाव किया था।

वहीं राहत फतेह अली खान तब भी सुर्खियों में आए थे जब इस साल की शुरुआत में फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एफआईए) ने उन पर शिकंजा कसा था। राहत पर आरोप था कि उन्होंने 12 सालों में लोकल और इंटरनेशनल म्यूजिक कॉन्सर्ट से लगभग 8 अरब रुपए कमाए हैं। ऐसे में फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने राहत के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग और टैक्स चोरी के आरोपों की जांच शुरू की थी।