May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर, दिल्ली में पारा लुढ़ककर 2.8 डिग्री पर पहुंचा

नई दिल्ली। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से हालात बहुत विषम हैं। पंजाब, हरियाणा, यूपी, बिहार में ठंड और कोहरे ने लोगों की जिंदगी आफत में डाल दी है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री हो गया। इस सीजन में अब तक दिल्ली में ये सबसे कम तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के सफदरजंग इलाके के लोधी रोड में इतना कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया है कि अभी कुछ दिन तक हालात ऐसे ही रहने के आसार हैं। कोहरे में भी कमी न होने की बात मौसम विभाग ने कही है।

वहीं, पड़ोसी हरियाणा, पंजाब और यूपी की बात करें, तो इन राज्यों में भी कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर है। हरियाणा और पंजाब में कोहरे की वजह से आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान के सीकर और अन्य इलाकों में भी कोहरे की वजह से सूरज नहीं निकला है। इस वजह से यहां भी लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ रही है। बिहार और मध्यप्रदेश के इलाकों में भी ठंड का कहर जारी है। यहां भी तमाम इलाकों में घना और कहीं बहुत ज्यादा कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक पाकिस्तान से आने वाली ठंडी हवाएं इस कोहरे को और बढ़ा रही हैं। आने वाले 4 से 5 दिन तक कोहरा छाया रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक इस बार कड़ाके की ठंड की भविष्यवाणी की गई थी। फिलहाल मौसम वैसा ही व्यवहार कर रहा है। पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी भी हो रही है। मैदानी इलाकों में इसकी वजह से भी ठंड का सितम तेज हो गया है। पूरे जनवरी महीने तक ठंड कम और ज्यादा होने का अनुमान है। फरवरी से इसमें कमी देखने को मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed