जानें, कौन हैं अनिल शर्मा, जिनके खिलाफ CBI ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा
नई दिल्ली। आम्रपाली ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल शर्मा के खिलाफ सीबीआई ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच का सिलसिला शुरू कर दिया है। जांच एजेंसी ने पटना हाईकोर्ट के आदेश पर यह मामला दर्ज किया है। ध्यान रहे कि आज से सात साल पहले बालिका विद्दापीठ के सचिव शरद चंद्र की हत्या कर दी गई थी। जिसमें सात लोगों का नाम प्रकाश में आया था। उन सात लोगों में अनिल शर्मा का नाम भी शामिल था, जिसके बाद समझ लीजिए कि सनसनी मच गई। शरद चंद्र की अखबार पढ़ने के दौरान हत्या कर दी गई थी। लेकिन, उचित कार्रवाई के अभाव में सार्थक नतीजा सामने नहीं आ पाया, लेकिन अब सीबीआई ने मामला दर्ज कर लिया है, तो उम्मीद है कि कई गुत्थी सुलझेगी और वो सच्चाई भी सामने आएगी, जिनका सभी को इंतजार है। हालांकि, उस वक्त सीबीआई ने जो बयान दिया था, उस आधार पर देखें तो अनिल शर्मा सवालों के घेरे में ही नजर आ रहे हैं, लेकिन जब तक जांच मुकम्मल नहीं हो जाती, तब तक कोई टिप्पणी उचित नहीं रहेगी।
जानें सीबीआई का बयान
आपको बता दें कि उस वक्त सीबीआई ने अपने बयान में कहा था कि अनिल शर्मा पर आरोप है कि उन्होंने अपने रसूख का सहारा लेकर चंद्रा को उनके पद से हटवा दिया था, ताकि शैक्षणिक संस्था की संपत्तियों को अपने कब्जे में किया जा सकें, लेकिन विधिवत जांच के अभाव में यह महज आरोप ही रह गए। इनकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई, लेकिन हाईकोर्ट के आदेश पर जांच के आदेश दिए जा चुके हैं, तो ऐसी स्थिति में मामला आगामी दिनों में क्या रुख अख्तियार करता है। यह देखने वाली बात होगी। तो चलिए यह पूरा माजरा था, लेकिन आइए आगे जरा अनिल शर्मा के बारे में जान लेते हैं कि आखिर वो कौन हैं।
जानिए कौन हैं अनिल शर्मा
आपने कभी ना कभी ऐसी कोई फिल्म जरूर देखी होगी जिसमें एक हीरों फर्श से लेकर अर्श तक का सफर तय करता है। हत्या के मामले में जांच के जद में आए आम्रपाली ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्ट की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। कई कंपनियों में काम करने के बाद जब अनिल को लगा कि उसके गगनचुंबी ख्वाब इन नौकरियों से मुकम्मल होने वाले, तो उन्होंने अपना दिमाग लगाना शुरू कर दिया और दिमाग भी कुछ छोटा-मोटा नहीं, बल्कि ऐसा जिसे जानकर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे।
