June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

धोखा देना पड़ा महंगा!, गिरफ्तार हुआ राखी सावंत का शौहर आदिल दुर्रानी

नई दिल्ली। ड्रामा क्वीन राखी सावंत का शौहर आदिल दुर्रानी  गिरफ्तार हो गया है। बताया जा रहा है कि बीती रात राखी सावंत ने आदिल के खिलाफ ओशिवारा पुलिस में शिकायत दी थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने आदिल खान को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते दिनों राखी सावंत ने आदिल के साथ रिलेशन में रह रही लड़की का नाम तनु बताया था। राखी के ऐलान के बाद से ही सोशल मीडिया पर आदिल और उस लड़की की तस्वीरें आग की तरह वायरल हो रही है। राखी का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि आदिल अब उनके साथ नहीं है। वो उन्हें छोड़ कर चला गया है। इसके साथ ही आदिल पर ये भी आरोप लगाया गया कि वो 4 लाख रूपए और घर से जेवर भी लेकर गायब हैं।

बीती रात राखी ओशिवारा पुलिस के पास पहुंची। इस दौरान राखी ने आदिल दुर्रानी पर मार-पीट और धोखा देने के आरोप लगाए। इन्हीं आरोपों के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आदिल दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया।

आदिल पर राखी सावंत ने लगाए गंभीर आरोप

बीते साल राखी सावंत द्वारा अपनी शादी को लेकर ऐलान करते हुए ये भी कहा गया था कि उन्होंने आदिल संग निकाह किया है। निकाह के लिए उन्होंने इस्लाम कबूल किया है और वो अब फातिमा दुर्रानी बन गई है। राखी सावंत अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आदिल के लिए प्यार जताती रहीं हैं लेकिन ताजा हालातों को देखकर तो यही लग रहा कि उनकी जिंदगी में प्यार न के बराबर ही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *