June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राहुल गांधी के फिर बिगड़े बोल, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बताया ‘ठग’!

नई दिल्ली। कांग्रेस समेत विपक्ष के तमाम नेताओं के बोल आए दिन बिगड़ते रहे हैं। ताजा मामला राहुल गांधी का है। राहुल गांधी ने विवादित बयान दिया है। राहुल गांधी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को ‘ठग’ बताया है। राहुल गांधी ने सोमवार को सामाजिक संगठनों के भारत जोड़ो अभियान के तहत ये विवादित बयान दिया। जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने अपने बोल बिगाड़ते हुए योगी आदित्यनाथ के बारे में कहा कि योगी जी को अगर हिंदू धर्म समझ आता, तो वो जो करते हैं नहीं करते। वो अपने मठ का अपमान कर रहे हैं। वो धार्मिक नेता नहीं, मामूली ठग हैं। राहुल ने ये भी कहा कि देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य (यूपी) में बीजेपी जो कर रही है, वो अधर्म है। राहुल गांधी इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं।

एक महिला के इस सवाल पर कि यूपी में धर्म की आंधी चल रही है और कांग्रेस क्या करेगी, पर राहुल ने कहा कि आपने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी है। ये धर्म नहीं है। मैंने इस्लाम के बारे में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा। यहूदी और बौद्ध धर्म के बारे में भी पढ़ा है। हिंदू धर्म मैं समझता हूं और कोई भी धर्म नफरत फैलाने की बात नहीं करता। राहुल गांधी ने कहा कि तपस्या बंद करने पर व्यक्ति भ्रम में पड़ जाता है। उन्होंने कांग्रेस को तपस्वियों की पार्टी बताया। भारत जोड़ो यात्रा के बारे में राहुल ने कहा कि आगे और भी कोशिश होगी।

बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान खरीद को मुद्दा बनाया था। राहुल ने आरोप लगाया था कि इस विमान को खरीदने में घोटाला हुआ। ये आरोप लगाकर राहुल गांधी और कांग्रेस के लोग पीएम नरेंद्र मोदी के लिए ‘चौकीदार चोर है’ का नारा लगाते रहे थे। बाद में सुप्रीम कोर्ट में राहुल को माफी मांगनी पड़ी थी। इससे पहले राहुल गांधी एक बार मोदी के लिए ‘खून का दलाल’ जैसा विवादित बयान भी दे चुके थे। अब उन्होंने योगी आदित्यनाथ को ठग कहा है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *