सिनेमा

Zee Cine Award 2023: कियारा आडवाणी को मिला स्टार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड, रेड आउटफिट में अभिनेत्री ने दिखाई अपनी अदाएं

शेयर करें:

नई दिल्ली। जी सिने अवॉर्ड 2023 जो कि रविवार को मुम्बई में आयोजित हुआ। बॉलीवुड के कई सितारों ने इस शाम की महफिल में चार चांद लगाए। आलिया भट्ट, कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना, कार्तिक आर्यन, बॉबी देओल, वरुण धवन, टाइगर श्रॉफ, और आलिया भट्ट समेत कई हस्तियां शामिल हुई। जी सिनेमा में आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए अवॉर्ड मिला तो वहीं कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर के लिए अवॉर्ड मिला। दोनों ने इस अवॉर्ड के लिए पोस्ट साझा कर लोगों का धन्यवाद किया। अब इसी लिस्ट में कुछ और सितारे है जिन्हें अवॉर्ड मिला तो चलिए जानते है-

कियारा आडवाणी को मिला अवॉर्ड

कियारा आडवाणी जो अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में थी इस दौरान एक्ट्रेस को रेड कार्पेट पर स्पॉट किया गया। कियारा ने इस दौरान रेड हाई स्लिट आउटफिट पहना जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थी। वहीं कियारा को स्टार ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड को पाकर अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की जिसमें उन्होंने लोगों का धन्यवाद किया और लिखा कि- केवल आभार ❤️🙏🏼 इस वर्ष की एक प्रेरक शुरुआत के लिए धन्यवाद… दर्शकों को इतना प्यार और समर्थन देने के लिए बहुत बड़ा धन्यवाद ❤️❤️ और अधिक मेहनत करने का वादा करता हूं और आपको हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ देता रहूंगा❤️

Ad Zone: in_content

एक्ट्रेस के आउटफिट को लेकर यूजर्स ने किया ट्रोल

कियारा इस अवॉर्ड फक्शन में काफी प्यारी लगी उन्होंने रेड कलर का आउटफिट पहना लेकिन यूजर्स को उनका आउटफिट पसंद नहीं आया जिस कारण लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा कि शादी के बाद मैरिड वुमन इस तरह रहती है वहीं दूसरे ने लिखा कि ये लोग बस शादी के एक दो दिन तक सिंदूर बिंदी लगाते है फिर वैसे ही आ जाते है। वहीं एक ने लिखा कि शायद अपने रिसेप्शन की ड्रेस पहन कर आई है। वहीं चौथे यूजर ने लिखा कि अपना डिजाइनर बदल दो।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें