April 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये रिश्ता क्या कहलाता है : अभीरा बनी रूही-रोहित के बच्चे की मां, क्या होगा जब सामने आएगी सच्चाई?

नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां फ़िलहाल रोहित ने अपने बच्चे को अभीरा की झोली में डाल दिया है लेकिन अरमान इससे सहमत नहीं है और अभीरा को पूरी सच्चाई बताने वाला है। वहीं रूही के कॉमा में जाने से पूरा परिवार खासकर मनीष गहरे सदमें में हैं। घर में नए बच्चे का स्वागत भी होने वाला है और इसी के साथ एक जबरदस्त ट्विस्ट भी आने वाला है। तो चलिए जानते हैं सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के आज के एपिसोड का पूरा हाल!!

अरमान बताएगा अभीरा को बच्चे की सच्चाई!

ये रिश्ता… के आज के एपिसोड की शुरुआत होती है हॉस्पिटल से जहां अरमान रोहित के बच्चे बदलने वाली बात से सहमत नहीं है और वो सपना देखता है कि उसने अभीरा को सबकुछ बता दिया है और इसके बाद अभीरा की कडीशन खराब हो गई। इसके बाद भी अरमान अभीरा को सब बताने जाता है लेकिन रोहित ऐन मौके पर अरमान को रोक लेता है और उसे अभीरा की हेल्थ कंडीशन के बारे में बताता है कि भाभी का हैवी ब्लड लॉस हुआ है, वो ये सदमा झेल नहीं पाएंगी। आप क्या चाहते हो रूही की तरह या उससे बद्दतर भाभी की हालत हो जाए। मैं और रूही बच्चे के लिए दोबारा ट्राई कर सकते हैं लेकिन भाभी की हेल्थ कंडीशन इतनी खराब है कि आप दुबारा ट्राई भी नहीं करोगे।

आगे रोहित कहता है कि मेरे बच्चे को अभी मां की जरुरत है और भाभी को बच्चे की, इसके बाद अरमान रोहित की बात मान लेता है। रोहित फैमिली को भी यही बताता है कि उसका और रूही का बच्चा नहीं बच पाया रूही कॉमा में है। रूही की ऐसी हालत देखकर मनीष और पूरा परिवार गहरे सदमें में है।

अब सीरियल के अपकमिंग ट्रैक में आप देखेंगे कि दादीसा अरमान और अभीरा के साथ बच्चे का स्वागत करेंगी और कहेंगी कि ये हमारा वारिस है। जबकि सभी घर वाले बच्चे के आने से बेहद खुश हैं कि इतने में रूही को होश आ जाएगा। अब रूही के होश में आने के बाद अरमान और रोहित क्या करेंगे ये देखना बेहद इंट्रेस्टिंग होने वाला है।