June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

प्रियंका चोपड़ा नहीं होंगी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल!, जानिए वजह

नई दिल्ली। इस वक्त सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा के शादी की खबरें चर्चा में हैं। इंगेजमेंट के बाद से ही इस कपल को हर कोई शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहता है। अब जब आखिरकार ये कपल शादी के बंधन में बंध रहा है तो एक्स (ट्विटर) पर इनका नाम ट्रेंड हो रहा है। इस कपल की शादी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा खुद बॉलीवुड में खास स्थान रखती हैं। वहीं, उनके होने वाले पति राघव चड्ढा भी राजनीति की दुनिया के जाने-माने नाम हैं। एक दिन बाद 24 सितबंर को ये कपल शादी में बंधने वाला है लेकिन अब इस बीच खबर सामने आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं होंगी।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में हो वाली हैं। शादी की रस्में कुछ दिनों पहले से ही शुरु हो चुकी है। बीते दिन ही परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा भी उदयपुर पहुंचे। इसके साथ ही मेहमानों का भी वहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। इस शादी में परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा के आने की खबर थी। प्रियंका चोपड़ा ग्लोबल आइकॉन हैं ऐसे में ये शादी और भी चर्चा में थी लेकिन अब खबर है कि एक्ट्रेस (प्रियंका चोपड़ा) इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगी।

क्यों नहीं होंगी शादी में शामिल

प्रियंका चोपड़ा के इस शादी में शामिल न हो पाने की वजह उनकी पुराने कमिटमेंट बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस का शिड्यूल काफी बिजी चल रहा है। इन्हीं कमिटमेंट की वजह से वो शादी अटेंड नहीं कर पाएंगी। प्रियंका चोपड़ा के साथ ही उनके पति निक जोनस भी इस शादी का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बता दें कि ब्रदर्स टूर की वजह से निक जोनस इस शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे।

13 मई को की थी सगाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और राघव चड्ढा ने इसी साल 13 मई को दिल्ली में धूमधाम के साथ सगाई की थी। इस सगाई समारोह में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शामिल हुई थी। इस सगाई कार्यक्रम की तस्वीरें भी उस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब ये कपल उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *