February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राहुल गांधी के बयान को शर्मनाक बताते हुए जेपी नड्डा ने किया बड़ा हमला, कहा- देश से माफी मांगे राहुल नहीं तो..

नई दिल्ली। “दुर्भाग्य की बात यह है कि देश विरोधी गतिविधियों में कांग्रेस पार्टी शामिल हो गई है। जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बाद अब राहुल गांधी इस देशविरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं।” यह सभी बातें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लंदन में राहुल गांधी द्वारा भारत के लोकतंत्र पर दिए गए भाषण को लेकर कही हैं। खबर है कि भाजपा सांसद राहुल गांधी की लोकसभा में सदस्यता निलंबित करने की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं।

जहां राहुल गांधी अपने बयान पर लोकसभा में सफाई देने की इच्छा जता रहे रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने राहुल गांधी पर हमले तेज कर दिए हैं। राजनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी के बयान को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को माफी तो मांगनी ही होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी राष्ट्र विरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन चुके हैं

आपको बता दें कि शुक्रवार को एएनआई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हवाले से बताया, “यह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि कांग्रेस पार्टी देश-विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। राष्ट्र द्वारा बार-बार खारिज किए जाने के बाद राहुल गांधी अब इस राष्ट्र-विरोधी टूलकिट का एक स्थायी हिस्सा बन गए हैं।” नड्डा ने “भारत के आंतरिक मामलों में दूसरे देश के हस्तक्षेप की मांग करने” पर राहुल गांधी से उनकी मंशा के बारे में सवाल किया।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर हमलावर होते हुए कहा, “राहुल गांधी, जब आप भारत के आंतरिक मामलों में किसी दूसरे देश के हस्तक्षेप की मांग करते हैं तो आपका क्या इरादा है?” भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “ऐसे समय में जब भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन रहा है और यहां जी20 की बैठकें हो रही हैं। राहुल गांधी विदेशी धरती पर देश और संसद का अपमान कर रहे हैं।” जानकारी के लिए आपको बता दें कि बीते दिनों जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लंदन में थे तब कैंब्रिज विश्वविद्यालय में एक व्याख्यान को संबोधित करते हुए कहा था, “हर कोई जानता है और यह बहुत खबरों में है कि भारतीय लोकतंत्र दबाव में है और इस पर हमले हो रहे हैं। हमे संसद में बोलने नहीं दिया जाता। जब हम बोलते हैं तो माइक बंद कर लिया जाता है।” उनके इसी बयान को लेकर अब देश भर में 86 हंगामा मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *