केंद्र सरकार पर ED, CBI के दुरूपयोग का आरोप लगाने वाली याचिका पर SC से विपक्ष को लगा बड़ा झटका
नई दिल्ली। केंद्र के खिलाफ एकजुट होकर लोकतंत्र बचाओ आंदोलन कर रहे विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विपक्ष ने केंद्र पर ईडी और सीबीआई का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया था जिसपर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका देते हुए कहा है कि नेताओं के लिए अगल नियम कैसे बन सकते हैं।
इस तरह के दिशानिर्देश नहीं बनाए जा सकते। सुप्रीम कोर्ट ने सभी 14 विपक्षी दलों की इस मांग पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस पर सुनवाई न करने के फैसले के बाद सभी दलों ने अपनी याचिका वापस ले ली है।
