May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जापानी पीएम फुमियो किशिदा की जनसभा में धमाका, एक शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाकायामा। जापान के वाकायामा में एक कार्यक्रम के दौरान आज जब पीएम फुमियो किशिदा भाषण दे रहे थे, तो जोर का धमाका हुआ। इससे वहां भगदड़ मच गई। धमाका स्मोक बम से होने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने एक शख्स को इस मामले में पकड़ा है। जापान के पीएम फुमियो किशिदा को धमाके के तुरंत बाद मौके से निकाला गया। अभी इस बारे में और जानकारी आनी बाकी है। बता दें कि 8 जुलाई 2022 को जापान के पूर्व पीएम शिंजो अबे की हत्या कर दी थी। एक शख्स ने उनको काफी करीब से गोली मार दी थी।

किशिदा की सभा में स्मोक बम फोड़ने वाले शख्स का इरादा क्या था और वो किस संगठन से जुड़ा है, इसकी जानकारी तुरंत नहीं मिल सकी है। घटना के वीडियो में देखा गया कि तमाम पुलिसकर्मी एक शख्स को जमीन पर पटककर उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि जापान से चीन और उत्तर कोरिया की तनातनी चल रही है। इस तनातनी से ही किशिदा की सभा में धमाके का कोई संबंध है या नहीं, इसकी पड़ताल पुलिस कर रही है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई बयान जारी नहीं किया है।

जापान के पूर्व पीएम शिंजो अबे की हत्या के बाद ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा को बढ़ाए जाने का एलान किया गया था। इसके लिए समिति गठित की गई थी। जापान में आम तौर पर नेता और जनता के बीच ज्यादा दूरी नहीं रहती। ऐसे में हमले की घटना होने का अंदेशा रहता है। शिंजो अबे की हत्या के बाद जापान के बड़े नेताओं के इर्द-गिर्द सुरक्षा का बड़ा घेरा अब लगाया जाता है। ताकि उनको किसी भी हमले से बचाया जा सके। फिलहाल फुमियो किशिदा के कार्यक्रम में धमाके की जांच तेजी से की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *