February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फंस गया पाकिस्तान, भारत ने UN में उठाया जम्मू में ड्रोन हमले का मामला

नई दिल्ली। हाल ही में जम्मू एयरफोर्स स्टेशन में हुए ड्रोन हमले से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। इस बीच जम्मू ड्रोन अटैक केस को लेकर केंद्र सरकार एक्शन में है। इसी कड़ी में अब ड्रोन हमले को लेकर मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा कदम उठाया है। दरअसल गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को इस मामले की जांच का जिम्मा सौंप दिया है। अब एनआईए की टीम एयरफोर्स स्टेशन पर हुए हमले के हर पहलू की जांच करेगी। साथ ही ये पता लगाने की कोशिश करेगी की इस साजिश के पीछे किसका हाथ है।

इसी बीच अब इस मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जम्मू में ड्रोन हमले का मामला भारत ने सयुक्त राष्ट्र में उठाया है। जिसके बाद आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान की मुश्किलें अब और बढ़ सकती है।

दरअसल गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) वीएसके कौमुदी ने इस मामले को लेकर यूएन में कहा कि, आतंकवादी समूहों द्वारा भयानक उद्देश्यों के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए खतरा और एक चुनौती है। वीएसके कौमुदी ने आगे कहा कि कम लागत का विकल्प होने की वजह से आतंकियों को आसानी से ड्रोन उपलब्ध हो जाता है।

बता दें कि जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन के जरिये 26-27 जून की रात पांच मिनट में दो ब्लास्ट किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *