February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Dahaad Review: पुलिसवाली के किरदार में फैंस को भा गई सोनाक्षी सिन्हा, विजय वर्मा की भी हो रही तारीफ

नई दिल्ली। दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान के साथ फिल्म दबंग से डेब्यू किया, जिसके बाद उन्हें बी टाउन में दबंग गर्ल के नाम से जाना जाने लगा। हालांकि उन्होंने फिल्म में किसी तरह की दबंगई नहीं दिखाई थी लेकिन अब वो स्क्रीन पर ताबड़तोड़ एक्शन करती दिख रही हैं। आज सोनाक्षी की वेब सीरीज दहाड़ रिलीज हो चुकी है। सीरीज को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया किया है। सीरीज में आपको क्राइम, मिस्ट्री, थ्रिलर तीनों का कॉकटेल देखने को मिलेगा। सोशल मीडिया पर भी फिल्म आने के साथ ही छा गई है।फैंस भी सीरीज को खूब पसंद कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि फैंस का सीरीज को लेकर क्या कहना है।

क्या कहा सोशल मीडिया यूजर्स ने

सीरीज में सोनाक्षी एक पुलिस वाली का किरदार निभा रही हैं। जिसमें वो लड़कियों की लगातार होती मौत के केस को सुलझाने की कोशिश कर रही हैं। फैंस को सोना का दबंग पुलिस वाली का किरदार बेहद पसंद आया है। सीरीज में एक्ट्रेस धमाकेदार एक्शन करती दिख रही हैं। फैंस सोनाक्षी और सोहम शाह की एक्टिंग में तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा कि सीरीज में पहले तो किरदार नॉर्मल लगते हैं लेकिन सीरीज के आगे बढ़ते ही सब कुछ बदल जाता है और सस्पेंस सबका दिल जीत लेता है। एक अन्य यूजर ने लिखा- सोनाक्षी भी  भाटी के किरदार अच्छी लग रही हैं। हर फ्रेम में उन्हें पसंद किया जा रहा है। वहीं श्री विजय वर्मा की एक्टिंग का भी कोई जवाब नहीं है।

एक यूजर ने लिखा- फिल्म की स्क्रिप्ट काफी अच्छी है और लोगों को फिल्म देखने से नहीं चूकना चाहिए। फिल्म एंटरटेनमेंट और थ्रिलर से भरपूर है। मस्ट वॉच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed