February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी प्रियंका गांधी, बैठक में लिया गया अहम फैसला!

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि प्रियंका चोपड़ा लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है। प्रियंका अब चुनाव लड़ने की बजाय पार्टी के लिए  देशभर में पार्टी का प्रचार करेंगी। बीते काफी समय से खबरें आ रही थी कि चुनाव से पहले ही प्रियंका गांधी को राज्यसभा भेजा जा सकता है। अब लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने की खबरों के बाद प्रियंका का राज्यसभा जाने का रास्ता साफ हो गया है।

सूत्रों के मुताबिक प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव से पहले से ही राज्यसभा जा सकती हैं। पहले ही प्रियंका को हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा भेजने की तैयारी चल रही थी। हालांकि प्रियंका उत्तर प्रदेश के पार्टी प्रचार-प्रसार में मदद करेंगी। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि प्रियंका गांधी पार्टी का बड़ा चेहरा हैं और ऐसे में पार्टी की बड़ी स्टार प्रचारक बन सकती हैं, ऐसे में उनका लोकसभा चुनाव लड़ना सही नहीं हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी में सोनिया गांधी की अध्यक्षता में बैठक भी हो चुकी है। अब फैसला लिया गया है कि प्रियंका लोकसभा चुनाव  नहीं लड़ेगीं।

इस बात पर भी संशय बना हुआ है कि रायबरेली और अमेठी की सीट से गांधी परिवार से किससे उतारा जाए। हालांकि खबरें थी कि इस बार गांधी परिवार से दोनों ही सीटों पर कोई नहीं उतरेगा। सोनिया गांधी की तबीयत खराब चल रही है और ऐसे में कहा नहीं जा सकता है कि वो चुनाव लड़ेगी भी या नहीं। इसके अलावा प्रियंका गांधी को यूपी के अलावा और राज्यों का प्रभारी भी बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed