May 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

KBC-15: फिर नए सिरे से लौट रहा हैं ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो, नए प्रोमो जारी कर अमिताभ बच्चन ने किया एलान

नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन को लोग जितना फिल्म में पसंद करते हैं उतना ही उनके शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी पसंद करते हैं। इस शो में अमिताभ बच्चन 23 साल से होस्ट के रूप में दिखते हैं और लोग उन्हें बखूबी प्यार करते हैं। अब अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आ गई है कि वह जल्द ही शो के साथ आने वाले है। इस बात की जानकारी खुद अमिताभ बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है और इस बार शो में सब कुछ बदलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि शो कब से शुरू होने वाला है।

‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो

दरअसल, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो का 15वां सीजन जल्द ही आने वाला है। इस शो का नया प्रोमो जारी कर दिया गया है इसको खुद बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने शेयर किया है। इस प्रोमो को शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा फिर से काम पर वापस.. जल्द ही मिलते हैं। इसके साथ ही अभिनेता ने हैशटैग केबीसी15, हैशटैग कौन बनेगा करोड़पति, हैशटैग केबीसी ऑन सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन भी लिखा है। इस प्रोमो में अमिताभ बच्चन शो में के बारे में बोलते दिख रहे हैं कि इसमें अब सब कुछ बदलने वाला है और शो एक नए तरीके से आएगा। जिसको सुनकर हर कोई काफी एक्साइटेड हैं कि इस बार शो में क्या नया देखने को मिलेगा। शो के प्रोमो की बात करें तो वह बहुत ही शानदार और हट के है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

वहीं इसको देखकर हर कोई अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। एक यूजर ने लिखा सर मैंने भी रजिस्ट्रेशन किया है बस फाइनल कॉल का इंतजार कर रही हूं…आई होप कि वो वी जल्दी से आ जाए…केबीसी में आना या सर से मिलना दोनों ही मेरा सपना है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा किस किस का पसंदीदा अभिनेता अमिताभ बच्चन सर है लाइक करो। वहीं एक यूजर ने लिखा सब कुछ बदलने दो, बस केबीसी ऐसे ही चलते रहेंगे आपके साथ!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *