July 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांवड़ यात्रा में मोदी-योगी के साथ बुलडोजर छाप वाली टी-शर्ट की मांग, कांवड़ियों को आ रही खूब पसंद

नई दिल्ली। सावन का महीना शुरु हो चुका है। कांवड यात्रा का हिन्दू धर्म में काफी महत्व है। ये महीना देवों के देव यानी महादेव शिव शंभू को समर्पित होता है। सावन के महीने में शिव भक्त कांवड़ लेकर जाते हैं और गंगा जल लाकर शिवायलों में जल चढ़ाते हैं। इस साल 4 जुलाई से सावन का महीना शुरु हो गया है। भक्त बड़े जोश के साथ बंब-बंब बोले के जयकारे लगाते हुए यात्रा करते हुए नजर आ रहे है।

कांवड़ यात्रा का असर बाजारों में भी साफ देखने को मिल रहा है। बाजारों में भोले बाबा की तस्वीरों वाली तरह-तरह की टी शर्ट देखने को मिल रही हैं। प्रायागराज के तमाम बाजारों में तो भोलेनाथ के अलावा सीएम योगी और पीएम मोदी की फोटो वाली टीशर्ट भी देखने को मिल रही हैं।

बाजारों में मोदी और योगी की तस्वीरों वाली टीशर्ट का क्रेज

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब से सत्ता में आए हैं लगातार एक के बाद एक बड़े फैसले ले रहे हैं। एक ओर जहां नरेंद्र मोदी ने पीएम बनने के बाद देश के लिए कई उपयुक्त फैसले लिए। तो वहीं, दूसरी ओर योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार यूपी की सत्ता में आते हुए कई सराहनीय कदम उठाए हैं। यूपी में अपराधियों पर लगातार सीएम योगी का बुलडोजर गरज रहा है। यही वजह है कि अब बाजारों में सीएम योगी, पीएम मोदी की तस्वीर वाली टीशर्ट के साथ ही बुलडोजर छपि तस्वीर वाले कपड़े भी लोग खरीद रहे हैं।

इस बार की कांवड यात्रा में पीएम नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बाजारों में कवण सामग्री बेचने वाले व्यापारियों ने इस बार मोदी और योगी के अलावा बाबा के बुलडोजर की वाली टी शर्ट बाजार में उतारी। खास बात ये रही कि लोगों को व्यापारियों का ये आइडिया पसंद भी आया। अब लोग कांवड यात्रा के दौरान इन टीशर्ट को पहने हुए नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *