February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Love Jihad: रजा अंसारी से राजा बन विधवा को प्रेमजाल में फंसाया, शादी कर बनाने लगा धर्म परिवर्तन का दबाव, गिरफ्तार

नई दिल्ली। बीते कुछ समय से लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बता कर पहले तो एक विधवा युवती को प्यार के झांसे में लिया और बाद में उससे शादी कर ली। शादी के बाद युवक लगातार महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। आरोपी ऐसा ना करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। अब इस मामले में पीड़ित युवती ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस थाने पहुंची महिला ने आरोपी युवक का नाम रजा अंसारी बताया है। महिला का कहना है कि युवक ने उसे राजा महंत समझा था लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही उसे पता चला कि वो हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है और उसका पूरा नाम रजा अंसारी है।

पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही लगातार वो मुझपर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बना रहा था। ऐसा ना करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। पीड़ित महिला ने बताया कि युवक के पास उसके कुछ वीडियोज हैं जिन्हें वो वायरल करने की बात कह रहा है। ऐसे में जब उसे मौका मिला तो वो युवक के चंगुल से छूटकर पुलिस थाने पहुंची है और अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

इधर पुलिस ने भी मामले में एक्शन लेते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *