June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पाकिस्तान आर्मी चीफ ने उगला भारत के खिलाफ जहर, बताया शांति के लिए खतरा

नई दिल्ली। पाकिस्तान को आतंक का पनाहगाह कहना गलत नहीं होगा। आतंकियों को पनाह देने और भारत के खिलाफ साजिश रचने में PAK (पाक) कोई कसर नहीं छोड़ता। बात वहां की आर्थिक स्थिति की करें तो पाकिस्तान में ज्यादा जगहें ऐसी हैं जहां लोग खाने जैसी मूलभूत जरुरत के लिए दूसरों पर निर्भर हैं। लोगों के पास काम और पैसे दोनों ही नहीं है। कर्ज में डूबे पाकिस्तान में महंगाई भी अपने चरम पर है। पाकिस्तान खुद बदहाल है लेकिन बावजूद इसके वो भारत के खिलाफ जगह उगलने और षड्यंत्र रचने से बाज नहीं आता। अब एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ से भारत के खिलाफ जहरीले बोल बोले गए हैं। ये बोल पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर के हैं जिन्होंने भारत को शांति के लिए खतरा बताया साथ ही कश्मीर को लेकर भी बयान दिया है।

पाकिस्तान में मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस 

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि पाकिस्तान में 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है ऐसे ही इस बार भी मनाया जा रहा है। बीते रविवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने वहां की आवाम यानी पाकिस्तानियों को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मुनीर का पूरा ध्यान भारत पर रहा और उन्होंने कहा कि, ‘हमें काफी संघर्ष के बाद आजादी मिली। कभी भी भारत पाकिस्तान के विचारों से समझौते पर नहीं माना। राजनीतिक फायदा मिले इसके लिए भारत हमारे खिलाफ (पाकिस्तान) अपने मंसूबों को बढ़ा रहा है। यही कारण है कि भारत क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए एक बड़ा खतरा है’।

कश्मीर को लेकर कही ये बात

आगे कश्मीर को लेकर पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने कहा कि कश्मीर को दुनिया की सबसे बड़ी जेल बना दिया। कम्युनिकेशन को खत्म कर दिया लेकिन जल्द वहां (कश्मीर) के लोगों को भी आजादी हासिल होगी। आगे पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने अंतरराष्ट्रीय बिरादरी के आगे कश्मीर पर ध्यान देने की गुहार लगाते हुए कहा कि हम सभी कश्मीरियों के साथ हैं और उनका पूरा समर्थन करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *