April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Chandrayaan-3: विदेशी मीडिया में भारत के चंद्रयान-3 की कामयाबी के चर्चे, जानिए किसने क्या कहा

नई दिल्ली। इस वक्त टीवी से लेकर अखबार और सोशल मीडिया पर जिसकी खबरें छाई हुई हैं वो है भारत का चंद्रयान-3 जो कि चांद पर सफलता पूर्वक लैंड कर चुका है। बीते दिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ISRO ने चंद्रयान-3 को सफल लैंडिंग कराई। भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश भी बन चुका है। अब भारत के रचे इस इतिहास के चर्चे न सिर्फ देश (भारत) में हैं बल्कि विदेशों में भी हो रहे हैं। दूसरे देशों में भारत की इस सफलता का अंदाजा आप वहां की मीडिया हाउस में देख सकते हैं। आज हम आपको दुनियाभर के बड़े मीडिया हाउस के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने भारत की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए तारीफें की हैं…

एक दिन पहले 23 अगस्त को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतरकर इतिहास रचने वाले चंद्रयान-3 की सफलता की गूंज दुनिया भर में हो रही है। भारत के रचे गए इतिहास पर न्यूयॉर्क टाइम्स,द वाशिंगटन पोस्ट,  द गार्जियन, बीबीसी जैसी समाचार साइटों में सराहना की है।

विदेशी मीडिया ने लिखी ये बात

न्यूयॉर्क टाइम्स ने भारत के चांद पर उतरने को लेकर लिखा, “In Latest Moon Race, India Lands First in Southern Polar Region” इसका अर्थ समझे तो न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है कि भारत बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में उतरा, जो कि ऐसा करने वाला पहला देश और चांद पर उतरने वाला दूसरा देश बन गया है।

  • तुर्की के आधिकारिक न्यूज़ TRT World ने तो भारत की इस सफलता को ऐतिहासिक बताया है। TRT World ने लिखा है, ‘Historic feat- ऐतिहासिक उपलब्धि’।
  • CNN ने लिखा है, ‘ India becomes the fourth country ever to land a spacecraft on the moon यानी चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने के मामले में भारत चौथा देश बन चुका है।’
  • चंद्रयान-3 इवेंट को लाइव कवर करने वाले BBC ने इस खास मौके को लेकर लिखा, “साउथ पोल के करीब चंद्रयान 3 की कामयाब लैंडिंग कर भारत ने इतिहास रच दिया है”।
  • अल जज़ीरा ने भारत की सफलता पर लिखा, ‘India is on the Moon-भारत चांद पर है”।
  • द. अफ्रिका के अखबार में भारत की सफलता पर लिखा, ‘India’s Modi out of this world’।

द. अफ्रिका के अखबार में भी चंद्रयान 3 की सफलता का जिक्र किया है। अखबार में भारत के चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बारे में बताया गया है। एस जयशंकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट भी किया है जिसमें पीएम मोदी के हाथों में एक अखबार नजर आ रहा है जिसमें चंद्रयान 3 को लेकर बात लिखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *