आर्टिकल 370 और 35(A) हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर देश के नाम पीएम नरेंद्र मोदी का संदेश
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने सात साल पहले आज ही के दिन जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35 (A) को हटाने का ऐलान किया था। अनुच्छेद 370 और 35(A) को हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संदेश जारी किया है। मोदी ने एक्स पर लिखा, सात साल पहले, आज ही के दिन अनुच्छेद 370 और 35(A) इतिहास बन गए, जिससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की यात्रा में एक निर्णायक नया अध्याय शुरू हुआ। तब से, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के जीवन में व्यापक बदलाव आए हैं। बुनियादी ढांचे का विस्तार हुआ है और शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, उद्यमिता और खेल जैसे क्षेत्रों में अवसर बढ़े हैं। चाहे महिलाएं हों या हाशिए पर रहने वाले समुदाय, जिन्हें दशकों तक उनके बुनियादी संवैधानिक अधिकारों से वंचित रखा गया था, उन्हें भारत के संविधान के पूर्ण कार्यान्वयन के कारण सशक्त बनाया गया है।

आपको बता दें कि जब आर्टिकल 370 और 35 (A) को हटाने का आदेश जारी किया गया तो कांग्रेस समेत जम्मू कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों ने मोदी सरकार के इस फैसले का जमकर विरोध किया था। नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी समेत अन्य दलों के नेताओं के तमाम विरोध प्रदर्शन के बावजूद मोदी सरकार अपने निर्णय पर अडिग रही और इसी का नतीजा है कि आज श्रीनगर के लाल चौक पर भारत का तिरंगा शान से लहरा रहा है।