June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पापा आमिर की तरह बॉलीवुड स्टार बनने के लिए तैयार हैं जुनैद खान, डेब्यू से पहले ही हाथ लगी दूसरी बड़ी फिल्म

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान बॉलीवुड में अपना करियर बना चुके हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को तमाम हिट और बॉक्स ऑफिस को हिला देने वाली फिल्में दी हैं लेकिन अब एक्टर अपने बच्चों पर फोकस कर रहे हैं। एक्टर की बेटी इरा जल्द ही शादी करने वाली हैं और एक्टर शादी की तैयारियों में जुट चुके हैं। वहीं एक्टर के बेटे जुनैद खान फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। जुनैद की एक फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है कि भावी एक्टर के हाथ एक और फिल्म लग गई है। तो चलिए जानते हैं कि एक्टर को किस फिल्म का ऑफर मिला है।

जुनैद के साथ लगी नई फिल्म

जुनैद वाईआरएफ फिल्म के साथ एक्टिंग डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं और इसी बीच एक्टर की झोली में बड़ा प्रोजेक्ट गिरा है। एक्टर की अभी  पहली फिल्म अभी तक रिलीज़ नहीं हुई है और उन्होंने अब दूसरी फिल्म साइन कर ली है, वो भी साउथ की बड़ी मेगा स्टार के साथ। जी हां जुनैद साई पल्लवी के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते दिखने वाले हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्म का नाम भी रिवील नहीं किया गया है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि ये एक लव स्टोरी होने वाली है।

खुशी कपूर के साथ भी कर सकते हैं फिल्म

इसके अलावा खबरें ये भी सामने आईं थी कि जुनैद खुशी कपूर के साथ भी एक फिल्म साइन कर सकते हैं, जोकि तमिल भाषा की फिल्म लव टुडे का रीमेक है। बता दें कि खुशी कपूर भी बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। एक्ट्रेस जोया अख्तर की द आर्चीज़ के साथ डेब्यू करेंगी। इसी फिल्म से शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और अमिताभ बच्चन के नातिन अगस्त्य नंदा भी बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *