नोटों की गड्डी के साथ दिखे कांग्रेस MLA, सोशल मीडिया पर मचा तहलका तो अब देने लगे सफाई
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में विधानसभा के चुनाव होने है। लेकिन उससे एक वीडियो ने राज्य की सियासत में तहलका मचा दिया है। दरअसल भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है। जिसमें कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव 500 रुपये के नोटों की गड्डियों के साथ दिखाई दे रहे है। वीडियो में कांग्रेस विधायक के अलावा कुछ और लोग भी सोफे में बैठे नजर आ रहे है और उनके साथ कुछ चर्चा भी कर रहे है। वीडियो सक्ती जिले के विश्राम गृह का बताया जा रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद अब छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार मुश्किलों में घिर गई है। भाजपा इस वीडियो के जरिए बघेल सरकार पर हमलावर हो गई है। साथ ही सीबीआई जांच की मांग की है।
हालांकि बवाल मचने के बाद वीडियो पर कांग्रेस विधायक ने अपनी सफाई भी दी है। बता दें कि रामकुमार यादव छत्तीसगढ़ की चंद्रपुर से कांग्रेस विधायक है। भाजपा नेता ओपी चौधरी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”कांग्रेस विधायक के सामने रखे नोटों की गड्डी वाले इस वीडियो को स्वीकार करेगी या वीडियो पर कोई संदेह है तो जांच के लिये CBI को सौंपने का साहस दिखायेगी? या फिर कोयला वाले वीडियो की तरह मेरे ऊपर FIR दर्ज करायेगी?
कुरूद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भी कांग्रेस नेता रामकुमार यादव का वीडियो अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ (कांग्रेस शोषित)- इस वीडियो की सच्चाई क्या है? आपको खुद सामने आकर बताना चाहिए। छत्तीसगढ़ की दरिद्रता बढ़ रही है..कांग्रेसियों की दरिद्रता दूर हो रही है।” इसके अलावा चंद्राकर ने अपने पोस्ट में पीएमओ, सीएम भूपेश बघेल, INC छत्तीसगढ़, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को भी टैग किया है।”
वायरल वीडियो पर कांग्रेस नेता ने दी सफाई-
उधर सोशल मीडिया पर तहलका मचने के बाद कांग्रेस विधायक रामकुमार यादव ने सफाई पेश की है। उन्होंने कहा ये पैसा उनकी नहीं है, वो किसी अन्य व्यक्ति से बात कर रहे है एक गरीब विधायक बना है सामंतवादी लोगों को हजम नहीं हो रहा है। अगर वह किसी महल या हवाई जहाज के साथ फोटो लेंगे। तो वो उनका हो जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने ये भी पूछा कि आखिर वीडियो पोस्ट करने वालों का उद्देश्य क्या है। वो चंद्रपुर की जनता के साथ अपमान कर रहे है।
