April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के फिर बिगड़े बोल, हिंदू को बताया फारसी शब्द कहा- इसका अर्थ- चोर, नीच, अधम

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य अपने बयानों को लेकर खासा चर्चा में रहते हैं। अक्सर ही सभाओं में स्वामी प्रसाद मौर्य ऐसे बयान दे बैठते हैं जिस पर बवाल मच जाता है। अब एक बार फिर अपने एक बयान को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य सुर्खियों में आ गए हैं। ताजा बयान में स्वामी प्रसाद मौर्य ने ना सिर्फ हिन्दू धर्म और सनातन पर विवादित बयान दिया बल्कि ब्राह्मणों पर भी हमला किया। हिन्दू को फारसी शब्द बताते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि इसका अर्थ ‘चोर, नीच, अधम’ हैं।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हुए थे। यहां अपने संबोधन में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि हिंदू धर्म कैसे हो सकता है ये तो फारसी शब्द है जिसका अर्थ चोर, नीच, अधम है। आगे स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत पहले से ही राष्ट्र है ये कोई हिन्दू राष्ट्र नहीं है। भारत न कभी हिन्दू राष्ट्र था और न कभी होगा और जो लोग भारत के हिन्दू राष्ट्र होने की मांग करते हैं वो सभी संविधान के विरोधी है। इस देश के जितने भी आदिवासी दलित और पिछड़े हैं उनके खिलाफ हैं।

सनातन को लेकर कही ये बात

सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करते हुए सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने इसकी तुलना कैंसर से की और कहा “सनातन एक गुण है, धर्म नहीं है। जो लोग सनातन पर गाल बजा रहे हैं उन्हें इसका सही अर्थ पता ही नहीं है। मैं (स्वामी प्रसाद मौर्य) भी सनातन पर विश्वास करता हूंं। सनातन शाश्वत है और लाख साल पहले था और आगे भी रहेगा। सूरज जो हमें रोशनी देता है, पृथ्वी जो सूर्य के चक्कर लगाती है, हवा, जल और आग जो हमें जीवन देता है वो सनातन है।” आगे मौर्या ने कहा, “ये सनातन नहीं है कि कोई मुंह से पैदा हुआ है। हाथ से कोई पैदा करता, जांघ से कोई पैदा करता है। ये सनातन बिलकुल भी नहीं है। ये बस ढकोसला है जो सनातन के नाम पर किया जा रहा है। जहां जात-पात हो, छूआछूत, पक्षपात हो वो सनातन नहीं है ये एक तरह से कैंसर की बीमारी है”।

भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर बोला हमला

आगे सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर तीखा हमला किया और कहा कि ये दोनों ही सनातन पर बयान देती हैं लेकिन इन्हें इसकी एबीसीडी तक नहीं पता। सनातन एक धर्म नहीं है बल्कि ये एक गुण हैं जिसे ना कोई मिटा पाया है और ना कभी कोई मिटा पाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *