June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

केतन अग्रवाल केस में नया बखेड़ा, सिया गोयल मुकरी तो वकील ने भाई को भेजा 10 करोड़ हर्जाने का नोटिस

पुणे। केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर रोज नए खुलासे हो रहे हैं, लेकिन अब एक बखेड़ा भी खड़ा हो गया है। केतन अग्रवाल की मंगेतर और हत्या की आरोपी सिया अग्रवाल ने कोर्ट में आशुतोष श्रीवास्तव को अपना वकील मानने से इनकार कर दिया। सिया गोयल ने कोर्ट में कहा कि विपुल दुशिंग उसकी पैरवी करेंगे। इसके बाद वकील आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया के भाई साहिल गोयल पर प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए 10 करोड़ हर्जाने का नोटिस भेजा है। आशुतोष का कहना है कि सिया गोयल ने पहले उनके वकालतनामे पर दस्तखत किए थे। जबकि, वकील बदलने का काम साहिल गोयल ने कराया है। जिससे उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।

वडगांव मावल कोर्ट में केतन अग्रवाल हत्याकांड की सुनवाई हो रही है। बताया जा रहा है कि आशुतोष श्रीवास्तव ने पुलिस कस्टडी में भेजी गई सिया गोयल के दस्तखत कराए थे। आशुतोष श्रीवास्तव का कहना है कि साहिल ने ऐन वक्त पर सिया से कहा कि वो वकील बदल ले। इसके अलावा आशुतोष का आरोप है कि सिया गोयल के भाई साहिल ने उनके बारे में सोशल मीडिया और अन्य वकीलं के बीच झूठी और भ्रामक बातें फैलाईं। वकील श्रीवास्तव ने साहिल को भेजे 10 करोड़ के मानहानि नोटिस में लिखा है कि आरोपी ने मनगढ़ंत और बेबुनियाद दावे कर उनकी छवि को गहरा नुकसान पहुंचाया है।

वकील ने नोटिस में साहिल गोयल से मांग की है कि वो तुरंत सभी अपमानजनक आरोपों को वापस लें। इस मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की शर्त भी आशुतोष श्रीवास्तव ने सिया गोयल के भाई के सामने रखी है। मानहानि के नोटिस में ये भी लिखा है कि सिया के भाई साहिल गोयल को लिखित में गारंटी देनी होगी कि वो भविष्य में आशुतोष श्रीवास्तव के बारे में आधारहीन बयान नहीं देंगे। इस मामले में अभी सिया गोयल के परिवार या साहिल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। बता दें कि पुलिस ने सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर आरोप लगाया है कि दोनों ने 18 जून को लोहागढ़ किले से खाई में धकेलकर केतन अग्रवाल की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *