September 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिशा सालियान मौत मामले में आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का मानहानि नोटिस

नई दिल्ली। दिशा सालियान की मौत मामले में शिवसेना यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को 500 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस जारी हुआ है। दिशा के पिता सतीश सालियान ने आरोप लगाया है कि अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए उनकी कानूनी लड़ाई को इन नेताओं ने राजनीति से प्रेरित बताया है। सतीश सालियान ने आरोप लगाया कि इन नेताओं के बयान से उनकी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। सतीश सालियान ने आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख से बिना शर्त, सार्वजनिक तौर पर माफी की मांग की है।

नोटिस के मुताबिक 7 दिन के अंदर आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। ऐसा नहीं करने पर इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356 के तहत आपराधिक मानहानि की कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि अभी एक दिन पहले ही आदित्य ठाकरे ने इस मामले में बयान जारी करते हुए कहा था कि फालतू बातों को छोड़कर एक बार फिर असलियत पर बात करते हैं। मैं दिशा सालियान से कभी नहीं मिला और न ही मैं उन्हें जानता हूं। पिछले लगभग 6 सालों से कुछ लोग राजनीतिक और निजी मकसदों से मेरे नाम को इस दुखद मामले से लगातार जोड़ रहे हैं। यह मेरी छवि खराब करने की एक सोची-समझी और बिना सबूत वाली कोशिश है।

आदित्य ने कहा कि जो-शोर से होने वाली टीवी डिबेट और मीडिया ट्रायल से सच्चाई नहीं बदलती। राजनीतिक मकसदों के लिए गलत इरादों और छवि खराब करने की कोशिशों के बिना, इस मामले की आधिकारिक जांच को दोबारा आगे बढ़ने दें। गौरतलब है कि बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस केस की जांच अपने हाथ में ली है। सीबीआई की ओर से दर्ज एफआईआर में उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, अनिल देशमुख समेत कई बड़े नाम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *