September 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारत की इकोनॉमी ग्रोथ के साथ ही बढ़ रहा दुनिया का भरोसा, सेमीकॉन इंडिया 2026 में बोले पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के यशोभूमि में तीन दिन तक चलने वाले सेमीकॉन इंडिया 2026 इवेंट का उद्घाटन किया। इस दौरान मोदी ने ब्रिक्स समिट के सफल आयोजन, भारत पर दुनिया के बढ़ते भरोसे, भारत की ग्रोथ, विकसित भारत लक्ष्य समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की। मोदी ने कहा, एक तरफ भारत की इकोनॉमी बढ़ रही है, दूसरी तरफ भारत पर दुनिया का भरोसा भी बढ़ता जा रहा है। BRICS शिखर सम्मेलन का सफल आयोजन वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका और प्रभाव को दर्शाता है।

मोदी बोले, विकसित भारत बनाने के लिए हर देशवासी एक कमिटमेंट के साथ जुटा है। अगर हम बीते 15 दिनों को ही देखें तो अंदाजा लगता है, भारत किस दिशा में किस तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी सितंबर में, 10 दिन पहले, मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट हुआ। इसमें एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन और क्वांटम टेक्नोलॉजी के जरिए इंक्लूसिव फाइनेंस पर चर्चा हुई। इसी दौरान भारत में करीब 3,000 किमी का डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरी तरह ऑपरेशनल हो गया। इससे देश में फ्रेट मूवमेंट तेज होगा, लॉजिस्टिक बेहतर होगा और मैन्युफैक्चरिंग को ताकत मिलेगी। इसी सितंबर में भारत की क्वार्टरली जीडीपी रिपोर्ट आई और इस संकट के दौर में भी भारत ने 7.8 प्रतिशत ग्रोथ हासिल की है। इसी दौरान जापान की क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ने भारत की सॉवरिन रेटिंग में सुधार किया है, अपग्रेड किया है, यह करीब 35 साल बाद हुआ है।

नरेंद्र मोदी बोले, एक तरफ हमारी सदियों पुरानी निर्माण की परंपरा और दूसरी तरफ 21वीं सदी की टेक्नोलॉजी और विजन, यही आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की प्रेरणा भी है। उन्होंने कहा, जो यंग टैलेंट्स भारत में रिसर्च कर रहे हैं, वो आगे आएं। जो युवा विदेशों में रिसर्च कर रहे हैं, वो भी भारत में एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज के विकास से जुड़ें। मैं इंडस्ट्री लीडर्स से आग्रह करता हूं कि आप देश में R&D को लीड करें। इसमें इंडस्ट्री का भी फायदा है और भारत की युवाशक्ति को भी इससे ताकत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *