वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अपने संसदीय क्षेत्र को देने जा रहे हैं कई परियोजनाओं की सौगात
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र और शिव की नगरी वाराणसी में दौरे पहुंच गए हैं। जहां पर वह कई परियोजनाओं की सौगात काशी के लोगों को देने वाले हैं। इसके साथ ही वह यहां पर एक रोड शो भी करेंगे, जिसमें वह खुली जीप में जनता के बीच नजर आएंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी काशी में बनने जा रहे विशाल ‘शिवमय’ क्रिकेट स्टेडियम की भी आधारशिला रखेंगे। जिसमें उनके साथ मंच पर कई भारतीय भूतपूर्व क्रिकेटर मौजूद रहेंगे, जिनमें कपिल देव, सुनील गावस्कर, रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर जैसे बड़े नाम शामिल रहेंगे।
लाइव अपडेट्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। जैसे ही घड़ी की सूइयां दोपहर की ओर बढ़ीं, पीएम मोदी लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर पहुंचे, जहां कई लोग उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वाराणसी में खेलों के लिए आधारशिला बनने जा रहे इस क्रिकेट स्टेडियम की लागत करीब 451 करोड़ रुपये है, जिसमें भूमि अधिग्रहण के लिए 121 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
PM मोदी अपने संसदीय क्षेत्र के लिए एक शानदार विजन रखते हैं । इस यात्रा के दौरान वह काशी को 1565 करोड़ की सौगात देंगे। इसके साथ ही पूर्वांचल के पहले क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी करेंगे। पीएम मोदी काशी सहित यूपी के 16 अटल आवासीय विद्यालयों का लोकार्पण भी करेंगे। महिलाओं के साथ ही काशी सांसद खेल महोत्सव के विजेताओं से अलग-अलग बातचीत भी करने वाले हैं।
