सिनेमा

दादा साहब फाल्के पुरस्कार से नवाजी जाएंगी वहीदा रहमान

शेयर करें:

नई दिल्ली। 70-80 के दशक की मशहूर अदाकारा और अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वाली वहीदा रहमान के फैंस के लिए खुशखबरी है। एक्ट्रेस को इस साल के सबसे बड़े अवार्ड से नवाजा जाएगा। एक्ट्रेस वहीदा को दादा साहब फाल्के लाइम टाइम अचीवमेंट पुरस्कार मिलने वाला है, जिस की जानकारी खुद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। खबर सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।

अनुराग ठाकुर ने जताई खुशी

अवॉर्ड की घोषणा करते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ये बताते हुए मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान के लिए दिग्गज एक्ट्रेस वहीदा रहमान जी को  इस साल प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Ad Zone: in_content

फैंस ने लुटाया एक्ट्रेस पर प्यार

खबर सामने आने के बाद फैंस काफी खुश है और एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- वहीदा रहमान जी को भारतीय सिनेमा में उनके शानदार योगदान  के लिए दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट मिलने पर बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं। एक अन्य ने लिखा- वहीदा रहमान जी को बहुत बहुत धन्यवाद। एक अन्य ने लिखा- वहीदा जी इस सम्मान की हकदार हैं।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें