शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर लगा बर्थडे विश का तांता, लोग पूछ रहें फिटनेस का सिक्रेट
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। आज ही के दिन उनका जन्म साल 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत मॉडलिंग के जरिए की थीं। जिसके बाद उन्होंने 1993 में शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म ‘बाजीगर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कभी पलट कर नहीं देखा।
जन्मदिन के खास मौके पर उन्हें परिवार और फैंस की ओर से बधाई मिल रही है। सोशल मीडिया पर उन्हें बर्थडे विश करने वालों का तांता लग गया है। ट्विटर पर वो #ShilpaShetty के नाम से ट्रेंड भी कर रही हैं।
इसी बीच सबसे खास बर्थडे विश उन्हें उनके हसबैंड राज कुंद्रा की ओर से मिली है। राज ने शिल्पा को रोमांटिक अंदाज में विश किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर की है जिसमें कई अलग-अलग ट्रिप और परिवार के साथ बिताए पल शामिल हैं।
राज ने ये रोमांटिक वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘गाना, लिरिक्स और वीडियो यह खुद सब कह रहा है। आप के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो शिल्पा शेट्टी।’
