April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब राष्ट्रीय राजनीति में किस्मत आजमाने की फिराक में ममता बनर्जी

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में बीते चुनावों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC (तृणमूल कांग्रेस) अब राष्ट्रीय राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन मित्रा ने इसे लेकर दावा करते हुए कहा कि साल 2024 में दिल्ली में ममता सरकार होगी। मदन मित्रा ने कहा, “21 जुलाई को एक वर्चुअल कार्यक्रम के ज़रिए टीएमसी राष्ट्रीय राजनीति में उतरने जा रही है. पार्टी की ओर से कार्यक्रम के दौरान त्रिपुरा, असम, ओडिशा, बिहार, पंजाब, यूपी और दिल्ली में बड़ी स्क्रीन लगाई जाएंगी. साल 2024 में दिल्ली में ममता सरकार होगी.” इसके आगे मित्रा ने उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि, उत्तर प्रदेश में साल 2024 के आम चुनाव में बेहद खास साबित होने वाले हैं। मित्रा ने दावा भी किया कि बीजेपी साल 2022 का विधानसभा चुनाव हारने वाली है।

शहीद दिवस पर सीएम ममता का भाषण

तृणमूल कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव पर नजर बनाए हुए है। पार्टी 21 जुलाई को शहीद दिवस पर अपने सबसे बड़े वार्षिक कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग राज्यों में विभिन्न भाषाओं में पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी के भाषण का प्रसारण करेगी। इसके जरिए पार्टी देशभर के लोगों को साधने की योजना बना रही है।

कहां-कहां प्रसारित होगा भाषण

बनर्जी के भाषण को लेकर जानकारी देते हुए टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि इसे पश्चिम बंगाल में बड़े पर्दों पर प्रसारित किया जाएगा और पहली बार दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, त्रिपुरा, गुजरात और उत्तर प्रदेश जैसे दूसरे राज्यों में भी इसका प्रसारण होगा। पश्चिम बंगाल में इसे बंगाली में प्रसारित किया जाएगा जबकि अलग-अलग राज्यों में इसे स्थानीय भाषाओं में बदलकर प्रसारित किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *