Pariksha Pe Charcha 2023: नकल करने वाले छात्रों को PM मोदी की नसीहत, कहा- एक-दो बार पास…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बच्चों के संग ‘परीक्षा पे चर्चा’ की। राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताया जा रहा है कि करीब 2 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं स्टेडियम में मौजूद रहे। इस बार 38 लाख से ज्यादा बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। देश के अलग-अलग शहरों से ये रजिस्ट्रेशन हुए हैं। आपको बता दें कि पीएम मोदी की ‘परीक्षा पे चर्चा’ का सिलसिला 2018 से शुरू हुआ था। आज छठी बार पीएम मोदी बच्चों के साथ परीक्षा पे चर्चा की। वहीं पीएम मोदी परीक्षा में छात्र अपने तनाव के कैसे दूर करे, इंग्जाम में अच्छे नंबर कैसे लाए जाए। इस पर उन्होंने सभी बच्चों के प्रश्नों का जवाब दिया। इसी दौरान पीएम मोदी ने परीक्षा में चीटिंग से कैसे बचे और नकल करने वालें छात्रों को नसीहत भी दे डाली।
दरअसल जग्गनाथपुरी से तनमय ने पीएम मोदी से सवाल किया कि परीक्षा में चीटिंग करने वालों से कैसे बचा जाए। जिस पर प्रधानमंत्री ने छात्र को जवाब देते हुए कहा, मुझे खुशी हुई कि हमारे छात्रों को भी ये लग रहा है कि परीक्षा में जो गलत प्रैक्टिस होती है उसका कोई रास्ता खोजना चाहिए। खासकर जो मेहनती बच्चों होते है उन्हें इस बात की चिंता रहती है। मैं इतनी मेहनत करता हूं और ये चोरी करके, नकल करके अपनी गाड़ी चला लेता है। शायद लोग पहले भी नकल करते होंगे। लेकिन छुप-छुपकर करते होंगे। अब तो गर्व से कहते है सुपरवाइजर को बुद्धू बनाया दिया। पीएम मोदी की बात सुनकर वहां मौजूद छात्र-छात्राएं मुस्कुराते हुए तालियां बजाने लगते है।
पीएम मोदी आगे कहते है कि जो मूल्य में बदलाव आया है वो बहुत खतरनाक है। और इसलिए समाज और हमें ये सोचना होगा। दूसरा अनुभव आया है कि कुछ ऐसे स्कूल और टीचर्स जो ट्यूशन क्लास लेते है उनको भी लगता है कि मेरा स्टूडेंट अच्छे तरह से निकल जाए। उनके मां-बाप से पैसे लिए है। कोचिंग करता था वो भी उन बच्चों को नकल करने के लिए गाइस करते है। पीएम मोदी आगे कहते है कि कुछ स्टूडेंट पढ़ने पर टाइम नहीं लगाते है। लेकिन नकल ढूढ़ने के तरीके में बहुत क्रिएटिव होते है। उसमें घंटे लगा देंगे। वो कॉपी बनाएंगे तो छोटे-छोटे अक्षरों की बनाएंगे।
