June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Surgical Strike: दिग्विजय के बयान के बाद अब इस कांग्रेस नेता ने मांगे सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत, BJP ने बजाई बैंड

नई दिल्ली। एक तरफ जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक सबूत मांगने को लेकर देशभर में विरोध हो रहा है। खुद कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, जयराम रमेश कई नेताओं ने उनके बयान से किनारा कर लिया है। साथ ही कांग्रेस ने उनके बयान को निजी बताया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने को लेकर दिग्विजय सिंह के अलग-थलग पड़ते दिखाई  वहीं दूसरी तरफ इन्हीं सब बवाल के बीच अब एक और कांग्रेस नेता राशिद अल्वी दिग्विजय सिंह के सपोर्ट में खड़े हो गए है। साथ ही उन्होंने भी सेना के सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए है और इसके सबूत भी मांगे। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गई है। भाजपा ने राशिद अल्वी के बहाने गांधी परिवार को निशाने पर लिया है।

भाजपा का कांग्रेस पर वार-

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ”राशिद अल्वी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गांधी फैमिली के करीबी है। उन्होंने भी दिग्विजय सिंह की बातों को दोहराते हुए सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे है। हमारे सेना के पराक्रम और शंका उठाने का काम  किया है। कांग्रेस पार्टी में पहली बार नहीं हो रहा है। राहुल गांधी ने खून की दलाली कहा था। सेना की पिटाई हो गई है। संदीप दीक्षित ने सेना प्रमुख को सड़क गुंडा कहा था। किस तरह से तवांग, गलवान को लेकर सबूत मांग गए थे। सेना को चोट पहुंचना और पराक्रम पर सवाल उठान कांग्रेस पार्टी की आदत बन चुकी है। पूनावाला ने राहुल गांधी से सवाल करते हुए कहा कि वो इन पर कार्रवाई करेंगे जो राष्ट्रनीति पर राजनीति पर हावी होने देते है। जो राष्ट्र सुरक्षा को कमजोर करते है सेना के मनोबल पर लगातार चोट करते रहते है।”

बता दें कि राशिद अल्वी ने दिग्विजय सिंह का समर्थन करते हुए कहा कि, ”अगर दिग्विजय सिंह ने कोई गलत बात नहीं की है सर्जिकल स्ट्राइक निश्चित तौर पर हुई थी। लेकिन भारत सरकार ने कहा था कि हमने वीडियोग्राफी की है। अगर कोई आदमी कह रहा है कि उसका वीडियो दिखाया जाए। इसमें क्या गलती है। आजतक वो वीडियो नहीं दिखाया गया है। संसद में चर्चा नहीं हुई। सुषमा जी आज हमारे बीच नहीं है उन्होंने कहा था कि हमनें ऐसी जगह अटैक किया था जहां कोई आदमी न मारा जाए। अमित शाह ने कहा था कि 200-300 लोग मारे गए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 400 लोग मारे गए। देश के लोग किस बात पर यकीन करें। भाजपा के वो नेता सरकार में बैठे है। वो अलग-अलग बयान दे रहे है। अगर दिग्विजिय सिंह सिर्फ इतना पूछ रहे है कि सर्जिकल स्ट्राइक सबूत दो। इसकी वीडियो जो अपने बनाई है वो दिखा दो। इसमें हर्ज क्या है। भारतीय सेना भाजपा की विंग नहीं है। सारा देश अपनी सेना पर फख्र करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *