April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

World Cup 2023: विश्व कप में शर्मनाक हार के बीच पाकिस्तान से बड़ी खबर, चीफ सेलेक्टर इंजमाम ने दिया रिजाइन

नई दिल्ली। विश्व कप 2023 के बीच पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल भारत में हो रहे विश्व कप में पाकिस्तान को लगातार शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान ने 6 मैचों में अब तक सिर्फ दो मैचों में जीत हासिल की है। प्वाइंट टेबल पर पाकिस्तान छठे पायदान पर है। वहीं टूर्नामेंट में टीम के खराब प्रदर्शन से पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम, शोएब अख्तर से लेकर कई फैंस नाराज है। उधर टीम के प्रदर्शन के बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी में खलबली मच गई है। दरअसल विश्व कप के बीच सोमवार को पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने अपने पद से रिजाइन कर दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पीसीबी प्रमुख जका अशरफ को भेज दिया है।

बता दें कि इंजमाम पर टीम सेलेक्शन को लेकर सवाल उठ रहे थे। इतना ही नहीं उन पर विश्व कप में कई खिलाड़ियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगा है। वहीं पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम लगातार विवादों में घिरे हुए है। टीम के खराब परफॉर्मेंस के लिए कप्तान बाबर आजम को जिम्मेदार माना जा रहा है। खबरों के मुताबिक विश्व कप के बाद बाबर आजम की कप्तानी भी जा सकती है। फिलहाल बाबर तीन प्रारूप में पाकिस्तानी टीम के कैप्टन है। इसके अलावा टीम में कई चेंज भी किए जा सकते है।  विश्व कप में पाकिस्तान की लगातार चार हार मिली है। अभी सिर्फ दो मैचों में पाकिस्तान को जीत हासिल हुई है।

पाकिस्तान ने विश्व कप में अपना पहला मुकाबला 06 अक्टूबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेला था। पाकिस्तानी टीम ने नीदरलैंड को 81 रन से मात देकर टूर्नामेंट में विजयी आगाज किया था। पाकिस्तान ने 49 ओवर में 286 रन बनाए थे। इसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 205 रन बना सकी। इसके बाद पाकिस्तान ने दूसरे मुकाबले में श्रीलंका को बुरी तरह से शिकस्त दी। पाक टीम ने इस मैच ऐतिहासिक जीत हासिल की। लेकिन 2 मैच में जीत के बाद पाकिस्तान लगातार 4 मैच में बुरी तरह से हार गई।

टीम इंडिया ने अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से रौंद डाला। इसके बाद अफगानिस्तान ने बड़ा उल्टफेर करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा डाला। फिलहाल पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की आस खत्म हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *