April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस के सिर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, खुशी और आंसूओं से छलक उठी आंखें

नई दिल्ली। दुनिया को 72वीं मिस यूनिवर्स मिल गई है। मिस यूनिवर्स 2023 का ताज निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस सिर पर सजा है। मिस यूनिवर्स 2022 -यूएसए की आर’बोनी गेब्रियल ने शेन्निस पलासियोस को अपने हाथों से ताज पहनाया। शेन्निस के चेहरे पर मिस यूनिवर्स बनने की खुशी साफ देखी जा रही है। चेहरे पर चमक के साथ आंसू भी छलक रहे हैं। बता दें कि शेन्निस पलासियोस निकारागुआ की पहली महिला हैं, जिनके सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज सजा है।

ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन रहीं दूसरी  रनर-अप

Miss Universe 2023 प्रतियोगिता में निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस विनर रही, जबकि दूसरी रनर-अप ऑस्ट्रेलिया की मोरया विल्सन रहीं।  फर्स्ट रनर-अप का ताज थाईलैंड की एन्टोनिया पोर्सिल्ड के सिर पर सजा। प्रतियोगिता में भारत की तरफ से चंडीगढ़ में जन्मी श्वेता शारदा ने भाग लिया था लेकिन वो टॉप 10 फाइनलिस्ट की लिस्ट में जगह नहीं बना पाईं। भारत और पाकिस्तान की प्रतिभागियों को टॉप 10 फाइनलिस्ट की लिस्ट से बाहर रखा गया। ये पहली बार है जब पाकिस्तान से तरफ से Miss Universe 2023 प्रतियोगिता में किसी ने भाग लिया है।

खूबसूरती से दिया सवाल का जवाब

Miss Universe 2023 विनर शेन्निस पलासियोस से सवाल किया गया कि वो एक साल तक किस महिला का जीवन जीना चाहेंगी और क्यों। इसका जवाब उन्होंने बहुत ही खूबसूरती से दिया। बता दें कि इस बार प्रतियोगिता में कुल  84 देशों ने भाग लिया था। शो को होस्ट अमेरिकी टेलीविजन प्रस्तोता जेनी माई और मिस यूनिवर्स 2012 ओलिविया कल्पो ने की। इसके अलावा अमेरिकी टेलीविजन प्रस्तोता मारिया मेननोस भी होस्ट करती दिखीं थी।

2021 में  भारत की हरनाज ने जीता था खिताब

साल 2021 में भारत की हरनाज कौर सिंधु ने Miss Universe 2021 का ताज अपने नाम किया था। हरनाज 2 दशक बाद भारत के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब लेकर आईं थी। हरनाज से पहले लारा दत्ता ने साल 2000 में तो सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। फिलहाल सिंधु सीलिएक रोग से जूझ रही हैं और इस बीमारी की वजह से उनका वजन काफी बढ़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *