May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

यूपी में 16 अगस्त से खोले जाएंगे 50 फीसदी क्षमता के साथ 9वीं से 12वीं तक के स्कूल, दिशा निर्देश जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों पर लगाम लगती दिख रही है। ऐसे में प्रदेश की योगी सरकार ने 16 अगस्त से स्कूलों को खोलने की अनुमति दे दी है। बता दें कि सोमवार को जारी किए गए दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि, उत्तर प्रदेश में इंटरमीडिएट स्कूल 16 अगस्त से 50% क्षमता के साथ खुलेंगे और 1 सितंबर से कॉलेज एवं विश्वविद्यालय खुल जाएंगे।

वहीं कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में 5 अगस्त से छात्रों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि आज से देश के कई राज्यों में स्कूल खोलने की कवायद शुरू हो गई है। इस फैसले को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ लिया गया है। ऐसे में यूपी में अब इंटरमीडिएट स्कूल खोले जा सकेंगे लेकिन इस अनुमति के साथ स्कूल प्रशासन को कोविड नियमों का पालन जरूर करने का कहा गया है।

इसके अलावा सरकार ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी को खोलने की भी घोषणा की है. जारी निर्देशों के मुताबिक, 1 सितंबर से प्रदेश में कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को भी खोला जाएगा. इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के प्रोमोटेड छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं. उच्च शिक्षण संस्थानों के छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया 5 अगस्त से शुरू होगी.

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed