May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BJP विधायक का वीडियो वायरल, स्टेज से उतरे और पुलिसकर्मी को जड़ दिया तमाचा

Sunil Kamble Viral Video: महाराष्ट्र के पुणे में भाजपा विधायक की पुलिसकर्मी के साथ बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ससून अस्पताल में एक इवेंट के दौरान विधायक सुनील कांबले ने ऑन-ड्यूटी कांस्टेबल के गाल पर तमाचा जड़ दिया. पुणे कैंट से विधायक सुनील कांबले ने डिप्टी सीएम अजित पवार की मौजूदगी में ऐसी हरकत की. मामले पर सियासत गरम है.

अजित पवार भी थे मौजूद

इस कार्यक्रम में अजित पवार के साथ-साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ और सांसद सुनील तटकरे सहित अन्य लोग मौजूद थे. वीडियो में कांबले को इवेंट स्टेज से उतरते समय सीढ़ियों से फिसलते हुए दिखाया गया है. वह सीढ़ियों के पास खड़े कांस्टेबल की ओर गुस्से से देखते हैं और उसे थप्पड़ मार देते हैं. विधायक की हरकत पर पुलिसकर्मी ने भी विरोध जताया.

पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं

पुणे पुलिस ने इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन बताया जा रहा है कि कांस्टेबल बंडगार्डन पुलिस स्टेशन से जुड़ा हुआ है. ऐसी खबरें हैं कि कांबले इस बात से नाखुश थे कि कार्यक्रम के निमंत्रण पर और कार्यक्रम के मंच पर उनके नाम का उल्लेख नहीं किया गया था. जबकि वह स्थानीय विधायक हैं. ऐसी खबरें थीं कि उन्होंने उसी समारोह में एक एनसीपी कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट की थी.

वायरल वीडियो पर कांबले ने क्या कहा?

वायरल वीडियो के बारे में पूछे जाने पर विधायक ने कहा, ‘मैं उनके साथ मारपीट क्यों करूंगा? मैं उसे नहीं जानता और मेरे पास उसे थप्पड़ मारने का कोई कारण नहीं है. जब मैं स्टेज से नीचे उतर रहा था तो वह मेरे ऊपर गिर गया तो मैंने उसे धक्का दे दिया.’

NEWS SOURCE : zeenews