नोएडा

अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी को दी इतनी सीटें, सपा और RLD में हुआ गठबंधन

शेयर करें:

लखनऊ. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी-कांग्रेस समेत अन्य सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. समय कम है…इसलिए पार्टियां एक्शन मोड में आ गई हैं. इधर, INDIA गंठबंधन में भी सीटों के बंटवारों को लेकर भी घमासान मचा हुआ है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने उत्तर प्रदेश से आई है. जहां समाजवादी पार्टी और आरएलडी के बीच सीट बंटवारे को लेकर बात बन गई है.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद एक्स (X) पर पोस्ट कर जानकारी दी है. अखिलेश यादव ने लिखा, ”राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!” वहीं जयंत चौधरी ने रिपोस्ट करते हुए कहा, ”राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!”

NEWS SOURCE : lalluram

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI