कमरे में धुआं भरने से तीन सदस्यों की हुई मौत, अंगीठी जलाकर सो रहा था परिवार, मचा कोहराम
कानपुर: उत्तर प्रदेश में भारी ठंड पड़ रही है. लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. कानपुर में एक परिवार अंगीठी जलाकर सो रहा था. कमरे में धुआं भरने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. डीसीपी साउथ रविंद्र कुमार मौके पर घटना स्थल पर पहुंचे. परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हो रहे हैं यह घटना जूही थाना क्षेत्र के बसंती नगर की है. इलाके में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई. घटना से परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है अंगीठी जलाकर सोए थे. अंगीठी जलाकर सोने के कारण ही तीनों की मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे है
NEWS SOURCE : lalluram
