500 वर्षों का इंतजार खत्म, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, गर्भगृह में आ गए भगवान राम
नई दिल्ली। आखिरकार, वो घड़ी आ ही गई, जब राम भक्तों का 500 साल का इंतजार खत्म हो गया और भगवान राम गर्भगृह में आ गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुष्ठान प्रक्रिया में हिस्सा लिया। अनुष्ठान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री ने भगवान राम की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद भगवान राम को गर्भगृह में लाया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज शामिल हुए। वहीं, श्यामवर्ण की भगवान राम की प्रतिमा की भी प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है।
बता दें कि इस अनुष्ठान में तेरह जोड़े पुजारियों ने हिस्सा लिया। प्रतिष्ठा समारोह के एक दिन बाद 23 जनवरी से मंदिर जनता के लिए खुल जाएगा। गौरतलब है कि मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगी राज ने भगवान राम की ऐतिहासिक मूर्ति तैयार की है। 51 इंच की नई मूर्ति गुरुवार को मंदिर के गर्भगृह में रखी गई। दिनभर इस भव्य आयोजन पर हमारी नजर रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के राम मंदिर पहुंच चुके हैं।
