February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा देख बौखलाया पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर दिए जा रहे अजोबो-गरीब रिएक्शन

नई दिल्ली। आज भारत के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। दशकों की प्रतीक्षा के बाद अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसको लेकर देशभर के लाखों श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। लोग सोशल मीडिया पर भगवान राम की तस्वीरें और संदेश शेयर कर अपनी भक्ति व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि, भारत में जश्न के बीच पाकिस्तान में ट्विटर पर एक अलग ही ट्रेंड चल रहा है। लगता है जैसे पूरा पाकिस्तान भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से बौखला गया है।

बाबरी मस्जिद को ट्रेंड करा रहे पाकिस्तानी

पाकिस्तान में ट्रेंडिंग टॉपिक बाबरी मस्जिद से जुड़ा है। जहां लाखों भारतीय अयोध्या में भगवान राम की प्रतिष्ठा का जश्न मना रहे हैं, वहीं पाकिस्तान में बाबरी मस्जिद पर ध्यान केंद्रित करने के लिए ट्रेंड कराया जा रहा है। पाकिस्तान में लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय रूप से ट्वीट कर रहे हैं और अपने विचार व्यक्त कर रहे हैं। भारत में भगवान राम की प्रतिष्ठा के जश्न को लेकर पाकिस्तान में बड़े स्तर पर असंतोष दिख रहा है।

You may have missed