Delhi Liquor Policy: शराब घोटाला केस में CM केजरीवाल की बढ़ी मुश्किलें, ED ने जारी किया 5वां समन
नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में सीएम केजरीवाल को ईडी ने पांचवा समन जारी किया है। इससे पहले उन्हें इस मामले में चार समन जारी किए जा चुके हैं, लेकिन वो आज तक पूछताछ के लिए पेश नहीं हुए। इससे पहले सीएम केजरीवाल को 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को इस मामले में समन जारी किया गया था।
इससे पहले 2 नवंबर को जब सीएम केजरीवाल को समन जारी किया गया था, तो उन्होंने यह कहकर पूछताछ के लिए पेश होने से इनकार कर दिया था कि वो मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं। इसके बाद जब उन्हें 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए समन जारी किया गया था, तब वो विपशना में चले गए थे। इस तरह से वो लगातार ईडी के चार समन को नजरअंदाज कर चुके हैं।
ध्यान दें, नियमों के मुताबिक, किसी भी मामले में आरोपी ईडी के तीन समन को नजरअंदाज कर सकता है, लेकिन अगर वो चौथे समन को नजरअंदाज करता है, तो उसे गैर-जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन अभी तक सीएम केजरीवाल के खिलाफ ऐसी कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके बाद अब उनके खिलाफ पांचवा समन जारी किया जा चुका है। अब ऐेसे में आगामी दिनों में ईडी की ओर से उनके खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी, लेकिन आइए उससे पहले आपको बता दें कि अब तक इस मामले में क्या -क्या कार्रवाई हुई है ?
