May 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

West Bengal: राहुल गांधी की गाड़ी पर अटैक!, पत्थर फेंकने से फूटा शीशा, कांग्रेस ने लगाया आरोप

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल राहुल गांधी की कार पर हमला हुआ है। इतना ही नहीं पत्थर फेंकने से गाड़ी का पीछे का शीशा फूट भी गया है। कांग्रेस पार्टी ने ये आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के मालदा में उनकी कार पर ईंट और पत्थर से अटैक किया गया है। गनीमत की बात ये है कि इस घटना में राहुल गांधी व अन्य किसी को भी चोट नहीं आई है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रहे है। उनकी न्याय यात्रा  आज बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में एंट्री कर चुकी है। वहीं राहुल गांधी की कार पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेताओं का आक्रोश देखने को मिल रहा है।

राहुल गांधी की गाड़ी का शीशा टूटने की घटना पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “पीछे से किसी ने पत्थर मारा होगा। प्रदेश की पुलिस अनदेखी कर रही है। अनदेखी के चलते यह बहुत घटना घटी, ऐसे कोई बड़ी घटना भी हो सकती है…राहुल गांधी की इस तरह से अनदेखी की जाती है आप खुद देख रहे है… हम मध्यान भोजन के लिए एक जगह रुके थे…ममता सरकार पर अधीर रंजन ने निशाना साधते हुए कहा, सिक्योरिटी का कोई इंतजाम नहीं किया। वो चाहते है कि कुछ ना कुछ घटना घटे।”

गौरतलब है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाल रही है। जिसका आगाज 14 जनवरी से मणिपुर से किया गया। उनकी ये यात्रा 15 राज्यों से होकर गुजरेगी। जो कि 20 मार्च का महाराष्ट्र में जाकर खत्म होगी। 2024 चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी इसे बड़ा दांव मान रही है। लेकिन ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का पार्टी को कितना फायदा हो पाता है इसका पता तो चुनावी परिणाम आने के बाद ही पता चल पाएगा।