May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रूस के भारतीय दूतावास में था तैनात, ISI का ऐजेंट सत्येंद्र सिवाल को ATS ने किया गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस को बड़ी सफलता मिली है. एटीएस की टीम ने मेरठ से आईएसआई का ऐजेंट सत्येंद्र सिवाल को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है आरोपी सत्येंद्र रूस के मास्को में स्थित भारतीय दूतावास में तैनात था.

जानकारी के अनुसार सत्येंद्र वर्ष 2021 से रूस में मौजूद भारतीय दूतावास में इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी अस्सिटेंट IBSA के पद पर तैनात है. हापुड़ के शहामहीउद्दीनपुर के रहने वाले एजेंट सत्येंद्र सेवाल ने आईएसआई के हैंडलर्स को भारत के दूतावास, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण गोपनीय सूचना मुहैया कराई है. बीते दिनों हुई आईएसआई एजेंट्स की गिरफ्तारियों के बाद जांच में एटीएस को सत्येंद्र की जानकारी मिली थी जिसके बाद एटीएस की मेरठ यूनिट ने सत्येंद्र मेरठ कार्यालय में पूछताछ के लिए उसे बुलाया था.

पूछताछ के दौरान सत्येंद्र ने आरोप कबूल किया है. सत्येद्र महंगे शौक को पूरा करने के लिए आईएसआई के संपर्क में आया और उनके लिए काम करने के एवज में उसे मोटी रकम दी जा रही है जिसके लालच में वह सभी गोपनीय जानकारियां सीमा पार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेज रहा था.

NEWS SOURCE : lalluram

More Stories