August 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

2 लोगों की मौत व तीन अन्य लापता, चीन में पुल से टकराया कंटेनर जहाज

बीजिंग: चीन के गुआंगझोऊ शहर में बृहस्पतिवार को एक कंटेनर जहाज की टक्कर के बाद एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबिक तीन अन्य लोग लापता हो गए। इस हादसे में पांच वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हांगकांग के उत्तर-पश्चिम में लगभग 90 किलोमीटर दूर गुआंगझोऊ के नान्शा जिले में लिक्सिंशा पुल से तड़के एक खाली कंटेनर जहाज टकरा गया जिससे पुल का एक हिस्सा ढह गया।

बीजिंग न्यूज के अनुसार, जहाज के कैप्टन को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, फिलहाल दुर्घटना के कारण और हताहतों की संख्या की जांच जारी है। गुआंगझोऊ बस कंपनी ने कहा कि जब उनकी बस पुल से नीचे गिरी तो उसमें केवल चालक सवार था।

घटनास्थल पर बचाव दल मौजूद है लेकिन अन्य हताहतों की संख्या अभी ज्ञात नहीं है। घटना के बाद पुल में बड़ी दरार के कारण इसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। द्वीप पर मिंजियान गांव की ग्राम पार्टी के सचिव झोंग वेइहोंग ने संवाददाताओं से कहा कि निवासियों के लिए यात्रा करने के लिए नौका का विकल्प उपलब्ध है।

NEWS SOURCE : punjabkesari