February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब ओली के साथ मिलकर बनाएंगे सरकार, संकट में नेपाल की गठबंधन सरकार, PM प्रचंड ने छोड़ी नेपाली कांग्रेस

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में राजनीतिक उठा-पटक चल रही थी कि अब दूसरे पड़ोसी नेपाल की राजनीति में भी बड़ा भूचाल आ गया है। नेपाल में  गठबंधन की सरकार है। सूत्रों  के अनुसार नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड नेपाली कांग्रेस से अलग होने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री ओली की पार्टी के साथ नई सरकार बनाने जा रहे हैं। दरअसल, नेपाल में पहले से ही प्रचंड सरकार के रूप में जो सरकार सत्ता में है, वो उतनी ताकतवर नहीं है।

नेपाली पीएम प्रचंड नेपाली कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार चला रहे थे। ऐसे में थोड़ा बहुत भी ऊपर-नीचे हुआ तो सरकार गिर सकती थी। नेपाल में अभी तक माओवादी सेंटर और नेपाली कांग्रेस के गठबंधन की सरकार रही और नेशनल असेंबली के चेयरमैन वाले सवाल पर देश की दोनों बड़ी पार्टियों के बीच दूरी बढ़ने लगी। इसका नतीजा यह निकला कि इस गठबंधन के साथ बने रहने पर सवाल उठने लगे थे। यही कारण रहा कि पीएम प्रचंड ने नेपाली कांग्रेस से अलग होक पूर्व प्रधानमंत्री ओली  की पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाने जा रहे हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari