July 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईपीएफओ के खाताधारक हैं?, पोर्टल अपग्रेड होने के बाद इस तारीख से मिलने लगेगी सभी सर्विस

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ का पोर्टल अपग्रेड किया जा रहा है। ऐसे में ईपीएफओ से जुड़े करोड़ों खाताधारक अभी अपनी न पासबुक चेक कर सकते हैं और न ही पीएफ खाते से पैसा निकाल पा रहे हैं। ईपीएफओ ने खाताधारकों को पहले सूचना दी थी कि नया पोर्टल 1 जुलाई से शुरू हो जाएगा। जिसके बाद वे ऑनलाइन जरूरी काम कर सकेंगे। अब ईपीएफओ ने बताया है कि उसका नया पोर्टल कब शुरू होगा।

ईपीएफओ की वेबसाइट अपडेट किए जाने की वजह से बंद की गई है। इस वजह से मोबाइल के उमंग एप के जरिए भी ईपीएफओ के खाताधारक पीएफ बैलेंस चेक, ऑनलाइन क्लेम फाइल, क्लेम स्टेटस चेक, शिकायत, एस्टैब्लिशमेंट सर्च, जीवन प्रमाण पत्र, स्कीम सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई जैसे अहम काम नहीं कर पा रहे। ईपीएफओ ने अब बताया है कि डेटाबेस कंसोडिलेशन और सॉफ्टवेयर अपग्रेड का काम 2 जुलाई तक होगा। ईपीएफओ ने बताया है कि उसे उम्मीद है कि 2 जुलाई रात 12 बजे से खाताधारकों को सभी सेवाएं मिलने लगेंगी।

ईपीएफओ के मुताबिक उसका पोर्टल और सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने से खाताधारकों को बहुत सुविधा होने लगेगी। पोर्टल काफी बेहतर और पहले से कहीं तेज हो जाएगा। ईपीएफओ ने कहा है कि अगर किसी खाताधारक को पोर्टल और उमंग एप पर सेवा बंद होने के दौरान मदद चाहिए, तो वो 14470 पर फोन करें। उनकी मदद की जाएगी। बता दें कि श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने पहले ही एलान किया था कि अब ईपीएफओ के खाताधारकों के लिए एटीएम और यूपीआई से रकम निकालने की सुविधा भी सरकार देगी। इसके लिए पीएफ खाते के साथ बैंक खाता जुड़ा होना चाहिए और उसकी केवाईसी भी पूरी होनी जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *