May 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मौसम फिर लेने वाला है करवट, इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश का मौसम विभाग ने लगाया अनुमान

नई दिल्ली। मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। इसकी वजह पश्चिमी विक्षोभ है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ आज रात से सक्रिय होगा। इसके सक्रिय होने के साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी और बारिश भी देखने को मिलेगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी यूपी में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मैदानी राज्यों में कई जगह गरज-चमक के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा भी चल सकती है। कुल मिलाकर ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण अभी पहाड़ी और मैदानी राज्यों में ठंड कम नहीं होने वाली है।

दूसरी तरफ मौसम विभाग ने ये अनुमान भी पहले लगाया था कि पश्चिम बंगाल के गंगा से लगे इलाकों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में बर्फबारी के आसार हैं। मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग जता चुका है। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का अनुमान जताते हुए मौसम विभाग ने पहले ही यलो अलर्ट जारी किया था। बात अगर दक्षिणी राज्यों की करें, तो यहां मौसम खुश्क रहेगा और पारा भी ऊपर जाएगा। पहले ही केरल, तमिलनाडु वगैरा में तापमान काफी बढ़ गया है। इस तरह देश के दो अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम दिख रहा है।

इस बार जनवरी से कंपाने वाली ठंड पड़नी शुरू हुई थी। ठंड के साथ ही कोहरा भी तेज हुआ था। पहले लग रहा था कि फरवरी के दूसरे हफ्ते तक ठंड कम होगी और मौसम सुहाना बनेगा, लेकिन एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ आने की वजह से पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश हुई। पहाड़ों में बर्फ गिरने और मैदानी इलाकों में कुछ जगह ओलावृष्टि के कारण ठंड अभी बनी हुई है। हालांकि, देर रात और तड़के ही ठंड का ज्यादा असर दिख रहा है।